फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानियों के खिलाफ 28 को महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के खिलाफ शिक्षा विभाग के नियमों की अनुपालना करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर संजय शर्मा के नेतृत्व में अभिभावकों द्वारा दिया जा रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरनारत अभिभावकों ने कहा कि मांग को नहीं माना गया तो 28 अप्रैल को अभिभावकों की महापंचायत बुलाएंगे। जिसमें आगामी रणनीति का एलान किया जाएगा। धरने पर मौजूद अभिभावकों ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली की शिकायत हर वर्ष प्रशासन व शिक्षा विभाग से की जाती है, लेकिन प्रशासन के साथ-साथ सरकार भी समस्याओं पर मौन धारण किए हुए है। प्राइवेट स्कूल संचालक इस वर्ष भी अभिभावकों से नाजायज मदों में हजारों रुपये वसूल रहे हैं। हर साल अपनी मर्जी से दस से लेकर 40 प्रतिशत तक फीस बढ़ा देते हैं। अभिभावकों ने कहा कि यदि मांग शीघ्र ही नहीं मानी गई तो आगामी रविवार को रेवाड़ी शहर के अभिभावकों की महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इस मौके पर मौजी, सुनील, श्रीकांत, संजय सैनी, शंकर ग्रोवर, संजय शर्मा, सुशीला शर्मा, मूर्ति सैनी, शांति देवी, हेमलता, अनीता, सुमन, कमला, शर्मिला, पूनम, सुदेश, आशा, शशि शर्मा, कृपा सैनी व रेखा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें