फुटबॉल मैच में बावल ने रेवाड़ी को 4-2 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला फुटबाल संघ की ओर से सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व फुटबाल प्रशिक्षक जसवंत सिंह व कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. दीपक यादव, सैनी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता यादव, जिला फुटबाल संघ के उपप्रधान सुशील गौड़ ने संयुक्त रूप से किया। 14 वर्ष के आयु वर्ग में जिला के विभिन्न स्थानों से पांच टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बावल की टीम ने रेवाड़ी कोचिंग सेंटर की टीम को 4-2 गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी के अलावा, खोल, कैनाल वैली, विकास इंटरनेशनल व बावल की टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीम 2-2 गोल से बराबर रहे। इसके बाद पैनल्टी शूटआउट में बावल की टीम ने 4-2 गोल से खिताब अपने नाम किया। डीपीई विक्रम सिंह, दीपक डागर, प्रवीन पटेल, देवेंद्र हेनरी, कामेश्वर शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुकेश कापड़ीवास ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर होशियार कसाना, मित्रसेन, फुटबाल प्रशिक्षक चरण सिंह, नवीन जांगड़ा एडवोकेट, फुटबाल प्रशिक्षक कुलदीप सिंह, संजीव यादव, कैनाल वैली स्कूल के राहुल डागर, सैनी स्कूल के पीटीआई बीजेंद्र आदि मौजूद रहे।