फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों का निजी स्कूल में प्रदर्शन...

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब परीक्षा परिणाम पर अभिभावकों का निजी स्कूल में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव जाड़रा के समीप एक निजी स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम खराब आने के बाद गुस्साए अभिभावकों व बच्चों ने सुबह-सुबह स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन कर दिया। खराब परिणाम से गुस्साए बच्चों ने विरोध स्वरूप बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी जमकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह प्रबंधन की वजह से ही हुआ है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के लिए 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में स्कूल के 21 में से 6 विद्यार्थी फेल हो गए हैं जबकि 9 विद्यार्थियों की री-अपीयर आई है। खराब परिणाम के बाद बुधवार सुबह आधा दर्जन से अधिक अभिभावक एवं बच्चे अपने बच्चों के साथ बुधवार सुबह साढ़े सात बजे ही पहुंच गए। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने प्रबंधन के समक्ष रोष जताया। हालांकि इसके बाद प्रबंधन ने कहा कि 9 विद्यार्थियों की री-अपीयर आई है तथा कुछ टेक्निकल वजह से ऐसा हुआ है। सभी बच्चों की रि-चेकिंग कराई जाएगी तथा इसका समाधान कराया जाएगा। इसके बाद अभिभावक मान गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें