मॉडल टाउन फीडर में आज बंद रहेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बिजली निगम द्वारा लाइनों की मरम्मत के कारण शनिवार को मॉडल टाउन फीडर की सप्लाई बंद रखी जाएगी। ये जानकारी जेई प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 11 केवी माडॅल टाउन फीडर , राजीव नगर फीडर, कंटेनर डिपो, व पुष्पांजली फीडर के तहत दी जाने वाली बिजली सुबह 9 बजे से साढे़ 10 बजे तक बाधित रहेगी। इससे मॉडल टाउन, शक्ति नगर,कृष्णा नगर, जगन गेट, खासापुरा, माता चौक, तोपचीवाड़ा आदि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी।