फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार किया गया-----52

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव दखौरा निवासी बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया था। देवेंद्र सिंह हाल ही में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात था। सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव और प्रशासन की तरफ से तहसीलदार कौशल्या देवी ने श्रद्धासुमन अर्पित करके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त पिता दयानंद ने बताया कि देवेंद्र इस समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद पश्चात साथियों के मोटरसाइकिल पर सवाल बैरक में लौट रहे थे। पहाड़ी रास्तों से गुजरते वक्त उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी नाले में चली गई, जिसके बाद लगभग दो दिन के रेस्क्यू के बाद उनका शव निकाला गया। इसके बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज से सिलीगुड़ी से दिल्ली लाया गया, जहां पर बीएसएफ मुख्यालय पर अधिकारियों ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार को शव गांव लाया गया। देवेंद्र सिंह के सात वर्षीय बेटे विवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि में डिप्टी कमांडेंट उमराव सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोडवेज यूनियन के प्रधान रवि कुमार, विनोद कुमार, महासिंह, बीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें