रेवाड़ी। गांव आशियाकी के एक युवक से नौकरी के नाम पर 1.15 लाख रुपये ठग लिए गए। गांव आशियाकी टप्पा जड़थल निवासी अंकित कुमार ने बताया कि प्रभात गुप्ता नामक एक ब्रोकर ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का वादा किया। उसने यूरोप की ट्रिप का लालच देकर 1 लाख 15 हजार रुपये की मांग की। अंकित ने अपने सेंट्रल बैंक खाते से 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा उसने अपने छोटे भाई के खाते से 50 हजार रुपये और एक दोस्त के खाते से 30 हजार रुपए भी भेजे। पैसे ट्रांसफर करने के बाद न तो अंकित को नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। यह भी पता नहीं चल पाया है कि प्रभात गुप्ता आरोपी का असली नाम है या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।