फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेडिकल स्टोर से मिले नशे में इस्तेमाल होने वाले 1136 कैप्सूल, सील

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औषधि नियंत्रण अधिकारी रजनीश धानीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मेडिकल स्टोर को 1136 नशे में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल मिलने पर सील कर दिया है। दुकानदार के पास इसकी खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं था। इस पर स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


औषधि नियंत्रण विभाग निरंतर अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने तस्करी को रोकने के लिए नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया है। वहीं बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक डीसी राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसपी दीपक सहारन ने विभागीय जानकारी दी। डीसी ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। आम नागरिक विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। इस समस्या से सभी के सहयोग से ही निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन नशे के खिलाफ सकारात्मक मुहिम चला रहा है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग कराएं। इस बारे गांव और शहरों में टीम बनाकर आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें