फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 संक्रमितों के साथ कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 8658 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 112 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसके साथ आंकड़ा 8658 पर पहुंच चुका है। कुल 100483 सैंपल में से 8658 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7861 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 41 मरीजों की मौत हो चुकी। 90416 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1409 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 756 एक्टिव केस हैं, इनमें 39 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती, जबकि 717 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 112 नए मरीजों में से 67 रेवाड़ी शहर, 9 डाबडी, 7 भाड़ावास, 3-3 कोसली व परखोत्तमपुर, 2-2 भालखी, भाड़ावास, भूरथला, गामड़ी, गुरावड़ा तथा एक-एक केस खरखड़ा, छव्वा, खरसानकी, खोरी, रोलियावास, धामलाका, लूला अहीर, नंगली गोधा, निमोठ, पाल्हावास, फिदेडी, बिसोवा व खेड़ी से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 25 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 5 जाटूसाना, 3 जडथल, 2-2 कोसली, गोठड़ा, डाबडी व दडौली तथा एक-एक नागरिक बालियर खुर्द, मूसेपूर, धानलखा, मुरलीपुर, चिताडूंगरा, खोल, गोकलगढ, हालूहेड़ा व हांसाका से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें