फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से फव्वारा नोजल चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र के खेतों से फव्वारा नोजल चोरी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव नंगली बलिहार निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने अलवर के गांव नंगली निवासी दया सिंह को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। कुंड नाका इंचार्ज एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि दस जनवरी को क्षेत्र के छह ट्यूबवेलों से हजारों रुपये की फव्वारा नोजल चोरी हुए थे। पुलिस ने कुंड निवासी राजपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दया सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी दया सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर क्षेत्र में फव्वारा नोजल करने की 20 से अधिक वारदातें कबूल की थी। आरोपी ने बताया था कि उसी के गांव निवासी दो युवक भी उसके साथ चोरी की वारदातों में शामिल थे। आरोपियों ने कुंड, मनेठी, माजरा व पीलिया की ढाणी से भी फव्वारा चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने मंगलवार आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया था। बुधवार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें