फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के समीप एक नामालूम 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता जीआरपी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि देर रात्रि एक वृद्ध अज्ञात ट्रेन से लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने ,काली जैकेट ,सफेद पजामा पहने हुए है तथा सफेद बड़ी दाढ़ी व बाल काले सफेद है। वहीं दूसरी ओर गत दिवस रेलवे टिकट बुकिंग हाल के पास 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। जांचकर्ता जीआरपी एचसी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जीआरपी को बुकिंग हाल के पास बेसुध हालत में वृद्ध के पड़े होने की सूचना मिली। जांच में वह मृत पाया गया। मृतक सफेद बनियान, सफेद काली चेकदार शर्ट, नीली पैंट पहने हुए है तथा सफेद दाढ़ी व पतला चेहरा है। स्टेशन पर लोगों से दोनों मृतकों के बारे में पता चला कि ये स्टेशन परिसर में मांग कर गुजारा करते थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें