हरियाणा कांग्रेस रिसर्च सेल की इंचार्ज बनी वंदना पोपली
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिसार जोन कोऑर्डिनेटर वंदना पोपली को हरियाणा रिसर्च सेल की इंचार्ज की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इससे हरियाणा की राजनीति में वंदना पोपली का कद और बढ़ा है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव और प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा से विचार विमर्श के बाद हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी, कोआर्डिनेटर और सेल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। सुमित्रा चौहान ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें वंदना पोपली को हरियाणा स्टेट महिला कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर, हिसार जोन का प्रभारी लगाया है। वे प्रवक्ता व वरिष्ठ उपप्रधान पहले से ही थीं।