महिलाओं को हेल्पलाइन 1091 की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को भी पुलिस की टीम बीएमजी मॉल, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया और महिलाओं से रूबरू होकर बातचीत करते हुए हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर 1091 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। इसी क्रम में पुलिस की टीमें जिला के गांव बालावास, जाट भूरथल, गोकलगढ़, पटौदी रोड पर स्थित ठठेरा कालोनी सहित अन्य स्लम बस्ती में जाकर महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें घरेलू हिंसा तथा महिला अधिकारों, हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि किसी महिला पर अत्याचार हो रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।