फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत मिले 110 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने व गांव में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत 110 आवेदन मिले हैं, जिन जगहों से यह आवेदन मिले, उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य पूरा हो गया है। अब खेल उपकरण बांटने का कार्य शुरू हो गया है, जिन पंचायतों या शहरी निकाय के वार्डों से आवेदन किए गए, वे खेल कार्यालय से उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। यह खेल सामान अनुदान पर दिया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यानि 31 मार्च 2024 तक वैध रहेगी। जिले में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा इन खेलों की ओर उन्मुख होंगे। इसमें ग्राम पंचायतें व शहरी निकाय आवेदन करने के लिए तभी पात्र होंगे यदि संबंधित गांव व शहर में संबंधित खेल के लिए उचित खेल का मैदान (एफओपी) उपलब्ध होगा। योजना के तहत वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसके तहत खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


खेल अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे आवेदन

आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड इस प्रयोजन के लिए बनाए गए रजिस्टर में प्राप्ति के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज किया जाएगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस में जमा करवाए जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के मामले में संबंधित गांव का सरपंच आवेदन जमा करा सकता है। सरपंच का पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम सचिव आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नगर निकायों के मामले में आवेदन संबंधित वार्ड सदस्य-परामर्शदाता द्वारा जमा किए जाएंगे। खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरों को आवेदन के साथ लगाना जरूरी है, जिसमें तस्वीर पर तारीख और स्थान का उल्लेख होना चाहिए। आवेदन की जांच एडीसी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा के अंदर की जाएगी।
विज्ञापन




जिन पंचायतों या शहरी निकाय के वार्डों से आवेदन किए गए, वे खेल कार्यालय से उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। यह खेल सामान अनुदान पर दिया जाएगा।

मदनपाल, जिला खेल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें