फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों के माध्यम से सरसों की खरीद की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोसली। कोसली अनाज मंडी एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर वीरवार से शुरू होने वाली सरसों की खरीद मंडी के आढ़तियों के माध्यम से कराए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान दिनेश गोयल के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में सरसों खरीद आढ़तियों के माध्यम से कराए जाने पर सहमति हुई थी। परंतु खरीद एजेंसी हैफेड के अनुसार हैफेड आढ़तियों की बजाए सोसायटी के माध्यम से सीधी खरीद करेगा। व्यापारियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि यदि हैफेड सोसायटी के माध्यम से सीधी खरीद करेगा तो व्यापार मंडल इसका विरोध करेगा। इस संबंध में हैफेड के स्थानीय प्रबंधक अमरजीत ने बताया कि सरसों की खरीद आढ़तियों से करने के संबंध में सरकार से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए हैफेड 28 मार्च को प्रारंभ होने वाली सरसों की खरीद सोसायटी के माध्यम से करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें