रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भाजपा नेता सतीश खोला द्वारा उन पर दिए गए विवादित बयान के बाद मानहानि का दावा दायर करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। पूर्व मंत्री ने अपने अधिवक्ता कैलाश यादव के माध्यम से नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दावा ठोकने का ऐलान किया है। पूर्व मंत्री ने इस मामले में उनसे माफी मांगने की मांग पहले ही कर चुके हैं। पूर्व मंत्री ने भेजे कानूनी नोटिस में कहा है कि 23 अगस्त को की गई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सैनिकों के आधार पर उन पर बयान दिया था। इससे न केवल उनकी अपितु पूर्व सैनिकों की भावनाओं का अपमान हुआ है। इस पर कैप्टन यादव ने कड़ा प्रतिरोध जताते हुए कहा कि उनसे माफी की मांग करते हुए मानहानि का दावा ठोकने की बात कही थी।