फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर उपायुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव ढालियावास निवासी राकेश कुमार ने डीसी पंकज कुमार को शिकायत देकर सरपंच और अन्य पंचों के खिलाफ पंचायत को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायत की तरफ से गांव के राजकीय स्कूल में शहर के जीवली बाजार स्थित एक दुकान से छह पंखों की खरीद की गई है। यह खरीद 8755 रुपये की है। उन्होंने बताया कि बिल मेें एक पंखे की कीमत 1459.60 रुपये दर्शाई गई है जबकि उसी दुकान से ही वही पंखा 1265 रुपये में खरीदा गया है। इस तरह पंचायत के खाते से अधिक का भुगतान किया गया है। इसी तरह पंचायत ने दो साइन बोर्ड बनवाए हैं। उसके लिए पंचायत की तरफ से 7340 रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई तो उसमें जानकारी दी गई कि यह साइन बोर्ड केवल एक ही स्वीकृत था जबकि सरपंच ने एक साइन बोर्ड अपने आवास पर लगाया है जो कि नियमानुसार गलत है। इसकी जांच एसईपीओ द्वारा की गई। इसमें यह राशि 3670 रुपये बनती है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में उपायुक्त को शिकायत देकर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें