बिठवाना मंडी में दो दिन नहीं होगी सरसों की खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मौसम के बिगड़ते मिजाज के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बावल रोड स्थित बिठवाना मंडी में चल रही सरसों की सरकारी खरीद दो दिन के लिए स्थगित कर दी है।
उपायुक्त पंकज ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखकर मंडी से पहले खरीदी सरसों का उठान किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से जिन गांवों का आगामी दो दिनों के अंदर शेड्यूल के तहत नंबर आया है उनका शेड्यूल अब नए सिरे से घोषित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि मौसम सही होने के बाद खरीद प्रारंभ किए जाने की जानकारी किसानों को दी जाएगी उसके बाद ही सरसों लेकर आए।