आईजीयू के विद्यार्थियों ने भी सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा के विषय पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, छात्रावास (लड़के एवं लड़कियां) ने सीधा प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री ने परीक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी डरकर नहीं बल्कि डटकर करनी चाहिए। बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए नियमित योग का अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों को वर्तमान में जीना चाहिए। भविष्य में सफलता के बारे में कहा कि विद्यार्थियों को किसी से स्पर्धा नहीं अपितु अनुस्पर्धा करनी चाहिए। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने नरेंद्र मोदी के आदर्शों एवं परीक्षा से संबंधित दिए टिप्स पर विद्यार्थियों को ही नहीं अपितु सभी को जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. मदनलाल ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में प्रधानमंत्री की बातों को उतारना चाहिए। प्रो. नरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री के विद्यार्थी जीवन पर दिए भाषण को बहुत महत्वपूर्ण प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे और विश्वविद्यालय में लड्डू वितरित किए।