फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच करवाने के लिए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच करवाने के लिए एसपी से मिले गावं ठोठवाल के ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव ठोठवाल के ग्रामीण वीरवार को किसान की मौत के मामले में आरोपी पक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया से मिले। ग्रामीणों ने आरोप को गलत बताते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि गांव के पांच लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रखा है वो पूरी तरह से निर्दोष हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। इस मौके पर सरपंच राजेश कुमार, सरपंच नंगली गोधा मुकेश यादव, प्रवीण कुमार, महेन्द्र सिंह, देशराज, विजय कुमार आदि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गांव ठोठवाल निवासी नरेश कुमार 16 जनवरी की शाम को करीब सात बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह खेत में सोने के लिए गया था। 17 जनवरी की सुबह नरेश का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। रामपुरा थाना पुलिस ने गांव दाना आलमपुर निवासी रामौतार की शिकायत पर गांव ठोठवाल निवासी प्रदीप, संजय व अजय तथा गांव नंगली गोधा निवासी रविंद्र व रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें