फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया नववर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर रोटरी क्लब ने मनाया मिलन समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से नाई वाली चौक स्थित सैंडपाइपर कॉमप्लेक्स में शनिवार रात नववर्ष के उपलक्ष्य में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस बतौर मुख्य अतिथि माउंट एवरेस्ट विजेता सुनीता चौकन ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में फोर्टिस अस्पताल की डॉ. सुचेता यादव ने शिरकत की। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि नये वर्ष के आगाज को देखते हुए कार्यक्रम में नववर्ष व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान रोटरी परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बडे़ उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि सुनीता चौकन ने रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की प्रशंसा करते हुए माउंट एवरेस्ट से संबंधित अपने अनुभव साझा किये। मंच संचालन मीनाक्षी अरोड़ा और रितू आहुजा ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप नरूला, सचिव अरुण गुप्ता, डिस्टिक्ट डायरेक्टर नवीन अरोड़ा, अखिलेश कौशिक, किशन आहुजा, नवीन अदलखा, सुनील ठकराल, हरीश अरोड़ा, सुरेंद्र राव, अनिल यादव, उमेश कटरिया, नरेश गुल्यानी, विजेंद्र मेहता, हरीश महेंदीरत्ता, हरीश मलिक, दीपक गुप्ता, भारत गुलाटी, धीरज जैन, मनीष अरोड़ा, गीता अरोड़ा, ज्योति अदलखा, सुमन ठकराल, शर्मिला शर्मा आदि अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विपिन धींगड़ा थे। वहीं रविवार दोपहर आस्था कुंज स्थित वृद्घ आश्रम में बुर्जुगों को अल्पहार व फल आदि देकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें