बावल केंद्र में सरसों का प्रमाणित बीज उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के कृषि अनुसंधान केंद्र में सरसों का प्रमाणित बीज उपलब्ध है। क्षेत्रीय अनुसंधान अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि आरबी 50, लक्ष्मी, आरएच 30, आरएच 0749 एवं टी 59 की वैरायटी 60 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है।