फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में बोले नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कर रही किसानों की अनदेखी : अभय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि समर्थन मूल्य पर प्रदेश में बाजरे की खरीद न करके सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान व्यापारियों को अपनी फसल औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं। शनिवार को बावल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अभय चौटाला ने 25 सितंबर को भिवानी में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में किसानों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था, परंतु वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश के किसानों के साथ सरकार जम कर भेदभाव कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, श्याम सुंदर सभ्रवाल, उप जिला प्रमुख जगपफूल यादव, डॉ. संजय मेहरा, रामकिशन छिल्लर, उर्मित टक्कर, जगदीश प्रसाद डहीनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें