फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा उपचुनाव : वार्ड 10 से दो नामांकन, धीरज और धर्मपाल के बीच मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा की नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के होने वाले उपचुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन केवल दो ही नामांकन भरे गए। ऐसे में अब दोनों उम्मीदवार धीरज सैनी और धर्मपाल प्रजापत के बीच टक्कर होगी। गौरतलब है वार्ड 10 के पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह की मृत्यु के कारण विगत छह महीने से वार्ड पार्षद का पद खाली पड़ा था। ऐसे में चुनाव आयोग ने आगामी 24 सितंबर को वार्ड का चुनाव होना तय किया है। वार्ड नंबर 10 से केवल दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जानकारी मुताबिक जहां धीरज सैनी युवाओं को साथ लेकर जीत का दमखम भर रहे हैं, वही धर्मपाल प्रजापत के साथ नगरपालिका प्रधान प्रेमराव का हाथ बताया जा रहा है। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। वार्ड 10 में मतदाताओं की कुल संख्या 400 है। गांव के रहने वाले मतदाताओं की वोट भी एक चौथाई है। 300 से अधिक वोट बाहरी मतदाताओं की हैं। ऐसे में वार्ड 10 में जीत का सारा दारोमदार बाहरी मतदाताओं पर रहेगा। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाहरी प्रदेशों से आए हुए लोग पिछले कई सालों से शहर में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें