वाहनों की चेकिंग करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
फोटो : 9
रेवाड़ी। पुलिस ने जिलेभर में सीलिंग प्लान के तहत एक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 101 वाहनों के चालान काटे और 3 वाहनों को इंपाउंड किया गया। दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और अन्य प्रकार के वाहनों को रोककर कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और बीमा आदि की जांच की गई। साथ ही वाहनों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश भी की गई। पांच ब्लैक फिल्म लगे वाहन, दो ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 18 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 38 विदाउट नंबर प्लेट, एक बुलेट पटाखा बजाने वाला और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 104 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने, बिना वैध कागजात के वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले शामिल थे। पुलिस ने मौके पर ही चालान काटे और कुछ मामलों में वाहनों को जब्त भी किया।