फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनता दरबार में 100 लोगों ने समस्याएं रखीं

Wed, 08 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-1 में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की ​शिकायत सुनते डॉ. सतीश खोला। स्त्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (पीपीपी) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जनता दरबार में करीब 100 नागरिकों की शिकायतें सुनीं। डॉ. सतीश खोला ने कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। जनता दरबार में परिवार पहचान पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, बिजली कनेक्शन मैपिंग आदि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की गई। इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्ति बिना किसी अनावश्यक परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें