रेवाड़ी। भारत और ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का फाइनल क्रिकेट मुकाबला आज खेला जाएगा। जिला बार एसोसिएशन में 100 फीट की एलईडी लगाई जाएगी। जहां पर बड़ी संख्या में वकील पहुंच कर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाएंगे। शहर में एक और जगह एलईडी लगाई जा रही है। यह एलईडी भी करीब 100 फुट की होगी। एलिगेंट सिटी में भी बड़ी संख्या में लोग यह मैच देखेंगे। करीब 4 से 5 हजार लोग यह मैच देखेंगे। संवाद