सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन। संवाद
भिवाड़ी। सेवा भारती समिति की तरफ से भिवाड़ी में अक्षय तृतीया के अवसर पर 10वां श्री राम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन में विभिन्न समाजों के 10 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। जिला मंत्री राधेश्याम ने बताया कि समिति वर्ष 2017 से लगातार ऐसे आयोजन कर रही है और अब तक 115 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस बार आठ राज्यों से आए जोड़ों ने भाग लिया। नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार यादव, मुख्य वक्ता द्वारिका प्रसाद तथा अध्यक्षता चौधरी जसबीर सिंह राणा ने की। संत शुद्धात्मानंद सरस्वती ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। संवाद