संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में करनाल के दशहरा मैदान में वीरवार को आयोजित राज्यस्तरीय अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर होंगे। जिले के लाभार्थियों को करनाल ले जाने के लिए 10 बस की व्यवस्था की गई है।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को ले जाने व वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था सहित अन्य प्रबंध कर लिए गए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10 बसें लाभार्थियों के लिए चलाई जाएंगी। इन बसों में लाभार्थी बैठकर करनाल में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे रोडवेज विभाग द्वारा भी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बस से सुबह 5:30 बजे से करनाल के लिए रवाना होंगी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में सीधा संवाद करने के साथ उससे उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में भी जानेंगे।
इन जगह से चलेंगी बसें : रेवाड़ी ब्लॉक से 4, जाटूसाना से 1, कोसली से 1, बावल से 1, भालकी माजरा खोल से 1, बोलनी से 1 और बनीपुर से 1 बस रवाना होगी।
वर्जन:
राज्यस्तरीय अंत्योदय सम्मेलन में रेवाड़ी जिले की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। लाभार्थियों को ले जाने व वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था सहित अन्य प्रबंध कर लिए गए हैं।- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एडीसी रेवाड़ी।