हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के बुलंदशहर के खदाना निवासी अनिल (34) के रूप में हुई है। अनिल फिटर मैकेनिक का काम करता था और बावल में नौकरी कर रहा था।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के तिजारा निवासी गोविंद राम ने बताया कि वह बावल में सेक्टर 14 में एक कंपनी में काम करता है। साथ में उसका दोस्त अनिल भी कार्यरत था। मंगलवार सुबह के समय वह अपने दोस्त के साथ ड्यूटी पर सुबह 6:30 बजे एक साथ बाइक पर जा रहा था।
जब वह आसलवास फ्लाईओवर के नीचे उतरकर दिल्ली से जयपुर मार्ग की ओर चले तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। अनिल को गंभीर चोटें लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।