सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व थाना गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान माहरा गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह भेज दिया।
तीन बच्चों के पिता थे जयपाल राठी
जयपाल राठी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। हालांकि बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू तीनों शादीशुदा हैं। एक छोटी सी कहासुनी ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
कार के सामने से हटने को कहने पर हुए विवाद के दौरान सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट अधिकारी की हत्या कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-इंस्पेक्टर, बीर सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर