फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत, सात बच्चों की मां को भी नहीं छोड़ा

Sat, 08 Feb 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के मंडी अटेली के सामान्य अस्पताल अटेली के लिपिक द्वारा प्रोत्साहन राशि देने की एवज में सात बच्चों की मां से स्वास्थ्य केंद्र में ही दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रात को ही उसका सामान्य अस्पताल, नारनौल में मेडिकल करवा आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला कोर्ट नारनौल की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की विवाहिता ने गत 23 मई को अटेली के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था।

नवजात शिशु के जन्म पर माता को मिलने वाली प्रोत्साहित राशि लेने के लिए गत मंगलवार को अस्पताल में आई थी। लिपिक रतन लाल ने राशि वीरवार को ले जाने की बात कहकर महिला को घर भेज दिया था।
विज्ञापन


महिला वीरवार दोपहर बाद दोबारा प्रोत्साहन राशि लेने के लिए अटेली अस्पताल आयी थी। बताया जाता है कि वह महिला को शाम पांच बजे तक अस्पताल में बैठाए रखा।

इसके बाद रतनलाल ने महिला को प्रोत्साहन राशि का चेक लेने का बहाना बना कर अस्पताल की उपरी मंजिल पर ले गया। जहां रतनलाल ने महिला से जबरन दबोच कर उससे दुराचार किया।

पीड़िता रतनलाल के चंगुल से छूट कर सीधे अटेली थाने पहुंची तथा वहां उपस्थित कर्मचारी को आपबीती सुनाई। महिला के बयान पर पुलिस ने पीड़िता का नारनौल अस्पताल में मेडिकल कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें