हरियाणा में चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित एक गांव में एक विवाहिता से दुराचार का मामला सामने आया है।
सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे घर में अकेली पाकर एक युवक अंदर घुस गया तथा उसके साथ जबरन दुराचार किया।
बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुराचार करने संबंधी मामला दर्ज कर लिया है।