फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बारातियों ने बस चालक की पीट-पीट कर हत्या की

Thu, 14 Nov 2013 09:54 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला झज्जर के गांव कालियावास में बारातियों ने बस चालक बिजेंदर सिंह (43) की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी बस में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। पुलिस ने बस के क्लीनर की शिकायत पर बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में थे। बिजेंदर बुधवार को गांव सुधराना से मंजीत की बारात लेकर भिवानी गया था।

देर रात लौटते समय गांव कालियावास के पास बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इसे लेकर बस में सवार बाराती नरेंद्र और अजीत निवासी सुधराना और ओमबीर निवासी अच्छेज की चालक से कहासुनी हो गई।

बस में सवार कुछ बारातियों और क्लीनर हरविंदर ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी।

पिटाई से बेसुध चालक बिजेंदर को नजदीकी चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और क्लीनर हरविंदर की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया।

मृतक के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। इधर, साल्हावास पुलिस आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें