सनौली। पानीपत में हरिद्वार हाईवे स्थित तामशाबाद टोल पर रविवार को दो कारों में सवार युवकों ने टोल की वीआईपी लेन से टोल क्रॉस करने लगे। उसी समय कई टोल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सामान्य लाइन से निकलने का आग्रह किया। इस दौरान गाड़ियों में बैठे युवकोंं ने टोल कर्मियों पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में टोल प्रभारी और अन्य कर्मचारी घायल हो गए। टोल प्रभारी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।