फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन में युवक का छीना मोबाइल , पर्स व सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक का मोबाइल, पर्स व सोने की चेन छीन ली। वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। युवक चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। युवक ने इसकी शिकायत दिल्ली जीआरपी में दी। वहां से इस शिकायत को पानीपत जीआरपी में ट्रांसफर किया है। जीआरपी ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


झारखंड के जमशेदपुर जिले के गांव ईलक टावर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह 29 दिसंबर 2023 को चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। पानीपत रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन चली दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसका पर्स, सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। सोने की चेन एक तोले की थी। पर्स में उसके जरूरी कागजात थे। उसने दिल्ली पहुंचकर जीआरपी में इसकी शिकायत दी थी। जीआरपी ने इस शिकायत को अब पानीपत जीआरपी को भेजा है। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें