फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला मित्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। अनाज मंडी के सामने फ्लाई ओवर ब्रिज पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार पीजीआई रोहतक में कराया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी जीशान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अपनी महिला मित्र के साथ करनाल से दिल्ली जा रहा था। रात करीब 12 बजे उनकी स्कूटी किसी वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस को दी शिकायत में शादाब ने बताया कि उसका छोटा भाई जीशान अपनी स्कूटी पर महिला मित्र सरेजा खातून के साथ करनाल से दिल्ली जा रहा था। अनाजमंडी समालखा के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें