फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर थाने के बाहर से युवक का अपहरण कर ले गए बदमाश, पिस्तौल की बट मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित शहर थाने के सामने से कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाश युवक की पत्नी के गांव के ही रहने वाले थे। बदमाश उसे पीटते हुए असंध रोड पर लेकर गए, जहां गोली मारनी चाही, लेकिन पिस्तौल नहीं चली, बदमाशों ने फिर उसे बट से मारना शुरू कर दिया। उसे नहर में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन मंदिर के पास कुछ युवक खड़े दिखे तो नहर पार कर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह असंध नाका चौकी पहुंचा, लेकिन वहां से उसे शहर थाने की पुलिस के पास भेज दिया गया। आरोप है कि पत्नी के कहने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

न्यू गीता कॉलोनी निवासी कमल देशवाल ने बताया कि उसकी विज्ञापन एजेंसी है। एक सितंबर को पत्नी ने पैसों को लेकर घर में झगड़ा किया। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह थाने चली गई। वह शहर थाने पहुंचा और पत्नी को समझाने का प्रयास किया। पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार करने को कहा तो वह पत्नी के कहे अनुसार इंतजार करने लगा। इसी वक्त एक व्यक्ति आया, जिसके साथ पत्नी जाने लगी। उसने युवक के बारे में पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी और युवक ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी पिस्तौल के बल पर उसका आई-20 गाड़ी में अपहरण कर लिया। पत्नी के गांव बाणा, कैथल निवासी संजू गाड़ी चला रहा था। पत्नी उसके साइड में बैठी थी। जबकि सोनू और एक अन्य युवक ने उसे पीछे की तरफ पिस्तौल के बल पर बैठा लिया। उस पर पिस्तौल की बट से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी उसकी हत्या करना चाहते थे, उन्होंने पिस्तौल से गोली मारनी चाही, लेकिन पिस्तौल नहीं चली। इसके बाद वह नहर किनारे पहुंचे तो नहर में फेंकने के लिए उन्होंने गाड़ी किनारे लगा दी, लेकिन मंदिर के पास कुछ युवक खड़े दिखे तो उन्होंने दोनों नहरें पार करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया और पत्नी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
घायल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- बलराज सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें