पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन मां के पास जा रहा युवक को गोहाना रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के गांव ढुराना निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसकी मां धनपति पिछले कई दिन से बीमार थी। उसने अपनी मां को पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह नौ अगस्त को अपनी पत्नी मंजू के साथ अपनी मां के पास अस्पताल में जा रहा था। गोहाना रोड पर जीओ पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उनके सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लोगों ने जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां उपचार के बाद उसके परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसका इलाज चल रहा है।