फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक की 22 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव नौल्था के पास 22 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई है। इसराना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के फुफेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनू निवासी टिटोली जिला रोहतक ने बताया कि दो अप्रैल को वह व उसके मामा का लड़का सुनील निवासी गांव खरखरामजी, जिला जींद अपनी मौसी के घर गांव नौल्था आए थे। नौल्था में उसकी मौसी के घर बेटी के जन्म पर कार्यक्रम था। वो सुनील के साथ बाइक पर सामान लेने के लिए गांव के अड्डे पर गया था। सुनील बाइक को पेट्रोल पंप पर लेकर जा रहा था। इसी वक्त कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार चालक वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें