समालखा। कस्बे की शराब फैक्टरी के पास ई-रिक्शा की टक्कर लगने से रोड पार कर रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पीडि़त का हिसार के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी लुदास, हिसार ने बताया कि वह अपने भाई सोमवीर और ताऊ के बेटे संजय के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भर कर गांव से चुलकाना शराब फैक्टरी के लिए निकला था। शराब फैक्टरी के पास उन्होंने ट्रैक्टर को सामने पार्किंग में खड़ा कर दिया। करीब 12 बजे उसका भाई रोड पार करने लगा तो चुलकाना गांव की तरफ से आई एक ई रिक्शा ने उसके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल ले गए और वहां से डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल उसका हिसार में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।