पानीपत। एनएफएल फाटक के पास बुधवार शाम को डाउन ट्रैक पर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों ने जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली तो मृतक की जेब से एम्स अस्पताल दिल्ली की एक पर्ची मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है। जांच अधिकारी एसआई ऋषिपाल ने बताया कि मृतक की जेब से जो पर्ची मिली है, उसमें यशवंत पुत्र गणपत निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। गाजीपुर पुलिस से संपर्क कर परिवार को सूचना दे दी है। वारिसान के आने पर ही मृतक की शिनाख्त होगी।