फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जम्मू कश्मीर के युवक की नहाते समय डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। पानीपत के सींक गांव के नजदीक से गुजर रही नहर में डूबने से जम्मू कश्मीर के एक युवक की मौत हो गई। उसका शव तीन दिन बाद सोनीपत के सराफाबाद गांव के पास नहर में मिला है। युवक कश्मीर से ट्रक में अंडे लोड कर चालक के साथ सींक गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में आया था। वह यहां नहर में नहाते समय डूब गया था। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


श्रीनगर निवासी शहजाद ने बताया कि उसका भतीजा शहशाज अहमद (18) निवासी कांधरवल, जिला कंगनपुर, कश्मीर का रहने वाला था। वह ट्रक पर चालक के सहायक के रूप में काम करता था। वह 11 जून को कश्मीर से ट्रक में अंडे लोड कर पानीपत के सींक गांव के लिए चले थे। 12 जून को सींक गांव स्थित पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को खाली किया। इनकी 12 जून दोपहर एक बजे नहर में नहाने की इच्छा हुई। ट्रक चालक, उसका दूसरा सहायक व शहशाज नहर में नहाने लगे। नहर में नहाते हुए शहशाज डूब गया था। ट्रक चालक ने इसकी सूचना उसके परिजनों को कश्मीर में दी। परिजन 13 जून को पानीपत पहुंचे। यहां मतलौडा थाना पुलिस ने तीन दिन बाद शहशाज का शव नहर से बरामद किया है। थाना मतलौडा पुलिस प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें