फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन्मदिन पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 कृष्णा गार्डन के पास शनिवार रात एक बजे जन्मदिन की पार्टी कर रहे चार में से एक दोस्त को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली जांघ के ऊपर लगी, जो आरपार हो गई। आरोपी ने दूसरे दोस्त के सिर में बीयर की बोतल मार दी। दोस्तों ने भागकर जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के बाद घायल को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक नामजद समेत दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर शिव चौक निवासी अजय ने बताया कि वह एक फैक्टरी में लेबर का काम करता है। शनिवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त सुमित निवासी किशनपुरा के साथ अपने दोस्त मंगल के पास कृष्णा गार्डन के पास बनी गर्ग कॉलोनी में उसके जन्मदिन की पार्टी में गया था। उसी कालोनी में रहने वाले रचित निवासी बिजनौर के साथ उनकी कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी का बदला लेने के लिए उसने दोस्त सुमित के सिर में बीयर की खाली बोतल मारी और अजय पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसकी बाईं जांघ के ऊपर लगी, जो आरपार हो गई। इसके अलावा सीने में भी बाई तरफ पेट के हिस्से में बारूद के कण मिले। उसने भागकर जान बचाई।
अजय ने बताया कि वह जान बचाकर भागने लगा तो रचित ने दोबारा उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। रचित के साथ उसका एक साथी भी था, जिसका नाम पता मुझे मालूम नहीं है। उसने भी रचित का पूरा सहयोग किया था।
विज्ञापन

उक्त मामले में घायल अजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें