फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। रक्षाबंधन पर पट्टीकल्याणा गांव अपनी ससुराल आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में घायल हुआ था। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। इलाज के दौरान युवक ने रात को दम तोड़ दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सोनीपत के गोहाना के बडौता गांव निवासी दारा सिंह ने बताया कि 19 अगस्त की उसका छोटा बेटा मनोज सिंह पट्टीकल्याणा गांव में अपनी सुसराल में रक्षाबंधन पर आया था। मनोज शाम करीब आठ बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर समालखा से फोर लेन के रास्ते पट्टीकल्याणा गांव जारहा था। उसी समय एक गाड़ी चालक ने महावटी कट पर पुल के नीचे से गलत दिशा आते हुए मनोज की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मनोज मोटरसाइकिल के साथ नीचे गिर गया। उसके सिर, मुंह और कमर पर चोट लगी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। उसकी वीरवार रात को इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पीड़ित पिता दारा सिंह की शिकायत पर थाना समालखा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें