फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करंट लगने से युवक की मौत, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की लापरवाही से जिले में 18वें दिन एक और बड़ा हादसा हो गया। सिठाना गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पालकी यात्रा में लाइटों का पैनल में 11 केवी का करंट लगने से एक युवक मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी झुलस गए। युवक की दो साल पहले शादी हुई थी और एक साल की बेटी है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में फ्यूज पैनल में करंट लगने से ढाई साल के रुद्र की मौत हो गई थी। बिजली निगम ने फ्यूज पैनल और तारों को ऊपर उठाने के लिए अभियान चलाया था। निगम ने तारों को ऊपर करने का दावा किया था। इस बीच सिठाना गांव में हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिठाना गांव में ढोल नगाडों और डीजे के साथ धूमधाम से यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें कई झांकी और पालकी शामिल थी। एक पालकी को शमशेर (27) के साथ अन्य तीन युवक खींच रहे थे। शमशेर लाइटों का पैनल उठाए हुए था। उसने जैसे ही पैनल को ऊपर उठाया तो उसको हाईटेंशन तारों का करंट लग गया। शमशेर समेत चारों युवकों को करंट लगा। उनको नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां शमशेर ने दम तोड़ दिया।
तीनों युवकों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिठाना गांव में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकाली जा रही थी। हर कोई यात्रा की मस्ती में था। पालकी में करंट आने से हादसे के बाद खुशी मायूसी में बदल गई। शमशेर के परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक की एक साल की बेटी है। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। वह तीन भाईयों में छोटा था और सीमेंट की एक दुकान पर काम करता था।


बॉक्स
पहले भी हो चुका है हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि हाइटेंशन तार के चलते गांव में पहले भी हादसा हो चुका है। कई माह पहले रूई से भरे एक ट्रक में करंट आ गया था और आग लग गई थी। जिससे ट्रक में भयंकर आग लग गई। जिसके बाद चालक ने बचाव के लिए आनन फानन में ट्रक को गांव के जोहड़ में गिरा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बॉक्स
बिजली निगम की लापरवाही आई सामने

ग्रामीणों ने कहा कि गांव से गुजरने वाली ये 11 केवी की तार काफी नीचे है। इसे ऊपर उठाने या बदलवाने की वे कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक इन लाइनों को बदला नहीं गया है। इनकी वजह से गांव वासी डर के साये में जी रहे हैं।


वर्जन :
सिठाना गांव में हाईटेंशन तार ढीले नहीं हैं। शोभायात्रा के दौरान लोहे का सामान ऊपर उठाने पर युवक का करंट लगने की सूचना है। संबंधित जेई और फोरमैन ने मौका भी देखा है। लोगों को तारों के नीचे सरिया या लोहे का अन्य सामान ऊपर न उठाने की अपील की जाती है।
-आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिविजन पानीपत।

वर्जन :
सिठाना गांव में झांकी निकालते समय लाइट पैनल हाईटेंशन तार से लगने पर एक युवक की मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहकम सिंह, अतिरिक्त प्रभारी, थाना सदर पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें