पानीपत। अंबाला-पानीपत रेल लाइन पर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक व्यक्ति की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 30 साल के करीब है। प्राथमिक जांच में यही लग रहा कि व्यक्ति जल्दबाजी में रेलवे लाइन पार कर रहा था और अचानक से ट्रेन आने से उसकी चपेट में आ गया।