समालखा। नारायण टिटाना सड़क पर माइनर के साथ निर्माणाधीन फैक्टरी में एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के भाई शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पलड़ी गांव निवासी सचिन ने बताया की वे दो भाई हैं। सुनील उसका छोटा भाई था। चार अप्रैल शाम को उसका भाई सुनी अपनी मोटरसाइकिल पर किसी काम से समालखा आया था। शाम करीब 3.30 पर समालखा से पलड़ी आते समय जब वह नारायणा से टिटाना रोड नजदीक पानी के माइनर के पास एक निर्माणाधीन फैक्टरी के पास पहुंचा तो यहां पीछे की ओर तेज गति से चल रहे एक चालक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। पीछे की ओर आती ट्राली उसके पीछे खड़े उसके भाई की छाती में जा लगी। इस दुर्घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा तो आस-पास के लोगों ने बताया कि इसी ट्रैक्टर ट्राली से उसका एक्सीडेंट हुआ है। इस दुर्घटना में उसके भाई सुनील की मौत हो गई। इस दौरान चालक अपनी ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।