फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा । जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह समालखा जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोला शाह निवासी बिहार ने बताया कि वह गांव झट्टीपुर में किराए पर रहता है। मंगलवार शाम को वह अपने बेटे कुंदन शाह के साथ समालखा जाने के लिए झट्टीपुर गांव अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी वक्त पानीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार बस ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बस चालक बस समेत फरार हो गया। उसने बताया कि बस के पीछे दहिया बस सर्विस भी लिखा हुआ था। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें