फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर हड़ताड़ी-बुड़शाम चौक पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट ने आने से एक युवक की मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार वासी हड़ताड़ी ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई विक्रम के साथ हाईवे पर हड़ताड़ी बुड़शाम चौक पर आया था। विक्रम चौक से फल फ्रूट खरीद कर पैदल चल रहा था। तभी बुड़शाम की तरफ से तेज रफ्तार एक कार के चालक ने टक्कर मार दी। विक्रम हादसे में गंभीर घायल हो गया। उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें