फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक के दो क्रेडिट कार्ड से ठगे 2.08 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने कुराड़ गांव के एक युवक के ही दो अलग अलग क्रेडिट कार्डों से साइबर ठगी करते हुए 2.08 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित का दावा है कि उसने कभी न तो अपने क्रेडिट कार्ड किसी को दिए, न ओटीपी शेयर किया। बावजूद उसके साथ ठगी की गई है। जिसकी शिकायत पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन नंबर और पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर पुलिस को अजय निवासी कुराड़ गांव ने बताया कि आठ जून को उसके एसबीआई बैंक के क्रेडिट काड से किसी अज्ञात ने 1.48 लाख की धोखाधड़ी कर ली। उनसे न तो किसी को कोई ओटीपी बताया और न ही कार्ड का इस्तेमाल करने दिया। जब बैंक से कॉल आई तब मामले का पता चला। इस बारे में उसने बैंक को ट्रांजेक्शन न करने के बारे और अज्ञात द्वारा धोखाधड़ी की बात भी बताई। जिसके बाद से उसका क्रेडिट कार्ड तो बंद कर दिया गया। इसके बाद इसकी शिकायत उसने साइबर हेल्पलाइ 1930 पर दी।
इसके बाद 10 जून को उसके एक्सिस बैंक के दूसरे क्रेडिट कार्ड से उसके फोन पर अवैध तरीके से ओटीपी नंबर आने लगे। उसने कोई ओटीपी शेयर नहीं किया। इससे भी किसी ने 60917 पर रुपये की धोखाधडी कर ली। फोन पर आए मैसेज के अनुसार उसके पैसे किसी ड्रीम प्लग के खाते में गए है। इसकी शिकायत भी उसने बैंक के साथ हेल्पलाइ नंबर 1930 पर दी। इसके बाद भी साइबर ठग ने उसे क्रेडिट कार्ड से 3090 रुपये निकालने का प्रयास किया। फिर से उसके बंद हुए एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की गई। पीड़ित ने बताया कि साइबर ठगों ने उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से करीब 2.08 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें